परावर्तन और अपवर्तन में अंतर | Reflection vs Refraction | Difference Between Reflection And Refraction
इस Article मे आप जानेगे Difference Between Reflection And Refraction | परावर्तन और अपवर्तन में अंतर | Reflection vs Refraction In Hindi
प्रकाश का परावर्तन और प्रकाश का अपवर्तन यह दोनों घटनाएं प्रकाश की प्रमुख घटनाओं में से एक हैं।
भौतिक विज्ञान में हम इन घटनाओं को पढ़ने के लिए प्रकाश किरणों के माध्यम से पढ़ते हैं तथा इनको कुछ घटनाओं के माध्यम से समझते हैं।
प्रकाश का परावर्तन (reflection of light)
जब प्रकाश किसी पॉलिशदार या चिकने तल पर गिरता है। तो उसका अधिकांश भाग वापस लौट आता है।
प्रकाश के चिकने तल से टकराकर लौटने की इस प्रक्रिया को प्रकाश का परावर्तन कहते हैं।

प्रकाश का परावर्तन के नियम(rules of reflection)
परावर्तन के दो नियम हैं
(1) आपतन बिंदु पर आपतित किरण, परावर्तित किरण तथा अभिलंब तीनों एक ही तल में होते हैं।
(2) परावर्तन कोण सदैव आपतन कोण के बराबर होता है।
प्रकाश का अपवर्तन(refraction of light)
जब प्रकाश की किरण किसी एक माध्यम में चलती है तो वह सीधी रेखा के रूप में चलती है।
परंतु जब प्रकाश की कोई किरण एक पारदर्शी माध्यम से दूसरे पारदर्शी माध्यम में जाती है।
तो वह अपने प्रारंभिक मार्ग से विचलित होकर किसी अन्य दिशा में एक सीधी रेखा में चलने लगती है।
प्रकाशीय किरण के एक माध्यम से दूसरे माध्यम में जाने पर अपने मार्ग से विचलित होने को प्रकाश का अपवर्तन कहते हैं।

प्रकाश का अपवर्तन के नियम(rules of refraction)
अपवर्तन के 2 नियम हैं
(1) आपतन बिंदु पर आपतित किरण, अपवर्तित किरण तथा अभिलंब तीनों एक ही तल में होते हैं।
(2) किन्ही दो माध्यमों के लिए एक ही रंग के प्रकाश के लिए आपतन कोण की ज्या(sin) तथा अपवर्तन कोण की ज्या(sin) का अनुपात एक नियतांक होता है।
यदि आपतन कोण i तथा अपवर्तन कोण r है तो
sin i / sin r = नियतांक
इस नियम को स्नैल का नियम भी कहते है।
इस नियतांक को पहले माध्यम के सापेक्ष दूसरे माध्यम का अपवर्तनांक कहते हैं इसे n से प्रदर्शित करते हैं।
sin i / sin r = n
परावर्तन और अपवर्तन में अंतर || Difference Between Reflection And Refraction | Reflection vs Refraction
परावर्तन | अपवर्तन |
यह क्रिया एक ही माध्यम में होती है। | दो माध्यमों में होती है। |
परावर्तित किरण की चाल नहीं बदलती है। | बदल जाती है। |
आपतित किरण माध्यम से टकराने के बाद परावर्तित हो जाती है। | किरण माध्यम से टकराकर अपवर्तित हो जाती है। |
यह दर्पणों में होता है। | लेंस में होता है। |
FAQs Related To Difference Between Reflection And Refraction In Hindi
Q1. प्रकाश के अपवर्तन का कोई एक उदाहरण बताइए ।
Ans. पानी से भरी बाल्टी में पड़ी वस्तु या छड़ी का छोटा या टेड़ा दिखाई देना ।
Q2. प्रकाश के परावर्तन का कोई एक उदाहरण बताइए ।
Ans. प्रकाश का किसी चिकने फर्श पर पड़ना ।
Q3. क्या प्रकाश का परावर्तन लेंस में हो सकता है ?
Ans. नहीं,यह केवल दर्पण में होता है।
Q4. क्या प्रकाश का अपवर्तन दर्पण में हो सकता है ?
Ans. नहीं, यह केवल लेंस में होता है।